Treatments of lotus dental clinic birgaon

Corona News : इंदौर और जबलपुर के बाद राजधानी भोपाल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। लंबे समय बाद एक-दो कोरोना के मरीज एक बार फिर सामने आने लगे है। हाल ही में भोपाल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।

यह भी पढ़ें : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया आदेश ; प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी लागु ; मिलेंगे 25500 रुपए अतिरिक्त लाभ ; देखें पूरी जानकारी

पीडिता महिला दूसरे शहर से भोपाल आई थी। तबीयत ठीक न होने पर उसने अपना टेस्ट कराया जिसके उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिसके बाद महिला को होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : BREAKING : 1200 से अधिक एल्डरमैन की सेवाएं खत्म ; कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं को किया था नियुक्त ; आदेश जारी 

Corona News : इस महिला को मिलाकर फिलहाल प्रदेश में तीन पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इस बीच कोविड के नए वैरिएंट जेएन.1 को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वायरस की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अस्पतालों में भी कोरोना को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।