Home Blog Page 213

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया टेक्सटाइल हब, सीएमएआई के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ अब देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में भाग लिया और राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मुख्यमंत्री ने देशभर के निवेशकों और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने वस्त्र उद्योग में निवेश के नए द्वार खोले हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में राज्य कैबिनेट ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन के संस्थान को नवा रायपुर में स्थापित करने की मंजूरी दी है, जिससे प्रदेश के युवाओं को फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की चांपा कोसा साड़ियां अपने अनोखे शिल्प और परंपरा के लिए जानी जाती हैं और राज्य सरकार इनके प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को 15 जून तक पूरी छुट्टी देने की उठी मांग, एसोसिएशन ने सरकार से की स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि इस अवकाश अवधि में शिक्षकों को किसी भी प्रकार की अतिरिक्त ड्यूटी, जैसे जनगणना, सर्वेक्षण या निर्वाचन सूची अद्यतन कार्य में न लगाया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी द्वारा छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना सराहनीय है, लेकिन अब शिक्षकों को भी इस अवकाश का पूर्ण लाभ दिया जाना चाहिए।

एसोसिएशन के अनुसार 1 मई से 15 जून तक की अवधि को शिक्षकों के लिए पूर्णत: अवकाश के रूप में मान्यता दी जाए, ताकि वे इस समय का उपयोग नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी, व्यक्तिगत अध्ययन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कर सकें। इसके लिए विभाग से एक स्पष्ट परिपत्र जारी करने की मांग की गई है, जिससे सभी जिलों और ब्लॉकों में समान रूप से आदेश का पालन हो।

एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि शिक्षकों को सप्ताह में छह दिन कार्य करना होता है, फिर भी उन्हें अपेक्षाकृत कम अर्जित अवकाश मिलता है। इसलिए उनके हित में ग्रीष्मावकाश के दौरान किसी भी तरह की अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त रखा जाए। इस मांग को लेकर संगठन के कई वरिष्ठ सदस्यों ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की अपील की है।

राजधानी में भीषण गर्मी से हालात बिगड़े, बढ़ रही लू के मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ की राजधानी में अप्रैल के चौथे सप्ताह में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरज जैसे आग उगल रहा हो और तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है। इस तीव्र गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। शहर के एम्स, आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, आंबेडकर अस्पताल में प्रतिदिन 5 से 10 मरीज लू के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि लक्षण वाले मरीजों की संख्या 25 से भी अधिक हो चुकी है। सोमवार और मंगलवार को राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में 50 से ज्यादा मरीजों को लू और उससे संबंधित लक्षणों के इलाज के लिए भर्ती किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि हीट स्ट्रोक, हीट एग्जॉशन और गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियां गंभीर रूप ले सकती हैं। नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरके पंडा का कहना है कि इस भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर फेफड़ों पर पड़ता है। शरीर में पानी की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है।

डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा, प्रोफेसर मेडिसिन, ने सलाह दी है कि अप्रैल से जून तक खानपान और दिनचर्या में बदलाव बेहद जरूरी है। हल्का भोजन करें और तैलीय चीजों से परहेज रखें। उन्होंने कहा कि दोपहर के समय बच्चों और बुजुर्गों को बाहर ले जाने से बचें और यदि आवश्यक हो तो पूरी सावधानी के साथ ही घर से बाहर निकलें।

डॉक्टरों की अपील है कि तेज धूप और लू से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें, खूब पानी पिएं और शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाएं, ताकि लू के खतरे से बचा जा सके।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर वाहन मालिक परेशान, आधार-मोबाइल मिसमैच बना बड़ी अड़चन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों में लाखों वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वजह है – आधार कार्ड और वाहन रजिस्ट्रेशन में दर्ज मोबाइल नंबर और नाम की असमानता। वर्ष 2019 से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मैनुअल होने के कारण अधिकांश RC बुक में मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपडेट नहीं हैं। कई मामलों में मोबाइल नंबर बदल चुके हैं, तो कई में आधार और आरसी बुक में नाम या सरनेम में फर्क पाया जा रहा है। इस कारण ऑनलाइन सिस्टम में दस्तावेजों का मिलान नहीं हो पा रहा है।

इस समस्या के चलते हजारों वाहन मालिकों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब तक जिले में केवल 8969 वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा सकी है, जबकि जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों की संख्या 3 लाख से अधिक है।

रायपुर में इस स्थिति को देखते हुए आरटीओ कार्यालय में तीन कर्मचारियों – गोपाल केंवट (कक्ष क्रमांक 10), जीआर साहू (कक्ष क्रमांक 08) और महेश कुमार (कक्ष क्रमांक 07) – को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। ये कर्मचारी मोबाइल नंबर या नाम में मिसमैच जैसी समस्याओं को नि:शुल्क सुलझा रहे हैं।

इसके साथ ही परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर वाहन मालिक स्वयं भी मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आधार और आरसी बुक में दर्ज नाम में पूरी समानता जरूरी है। यदि स्पेलिंग मिस्टेक या अन्य भिन्नता है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया फेल हो जाती है और वाहन मालिक को आरटीओ कार्यालय में जाकर ही प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

जिले में कुल 2,42,820 बाइक, 19,984 मोपेड, 8,903 फोर व्हीलर, 16,214 ट्रैक्टर और 12,081 ट्रॉली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगनी बाकी है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू के अनुसार, फिलहाल मोबाइल अपडेट और दस्तावेज सुधार के लिए कार्यालय में व्यवस्था की गई है, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने की वजह से अलग से कैंप नहीं लगाया जा रहा है।

वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते दस्तावेजों को अपडेट करवा लें, ताकि आगे चलकर कार्रवाई से बचा जा सके।

 

ओयो होटलों पर निगम की कार्रवाई, लापरवाही पर लगा जुर्माना

भिलाई नगर निगम की टीम ने मंगलवार को ओयो होटलों पर निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें कई लापरवाहियाँ सामने आईं। होटल नेचुरल प्वाइंट बिना अनुज्ञप्ति लाइसेंस के संचालित हो रहा था और दूसरे के नाम पर होटल चलाया जा रहा था। इस गंभीर उल्लंघन पर निगम ने 15,000 रुपये का अर्थदण्ड लगाया और होटल को तत्काल लाइसेंस लेने का निर्देश दिया।

ओयो होटल ब्लू स्काई और कृष होटल में साफ-सफाई मानकों का पालन नहीं होने पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने बासी सब्जियां, कई दिनों पुराना पेस्ट, आटा, टमाटर, धनिया, मिर्च, शिमला मिर्च जैसे पुराने खाद्य पदार्थों के उपयोग पर रोक लगाई। होटल प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि भविष्य में फिर से ऐसी लापरवाही मिलने पर नगर निगम अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान होटल के मैनेजर ने भी बावर्ची की लापरवाही स्वीकार की और आगे से खाद्य सामग्री का मानक अनुसार उपयोग करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

फल ठेले और जनरल स्टोर्स जैसे सिद्धार्थ जनरल स्टोर, कुंज बिहारी जनरल स्टोर, कनिष्का फैंसी स्टोर से कुल 1,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम अधिकारियों ने होटल व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई और ताजे खाद्य पदार्थों के उपयोग पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है। निगम का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 7 मई तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी जानकारी

पूर्वी तटीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और रेल नेटवर्क के विस्तार को ध्यान में रखते हुए जगदलपुर-किरंदुल रेल खंड में डबलिंग कार्य के लिए आवश्यक संशोधनों की घोषणा की है। इस कार्य के चलते 24 अप्रैल से 7 मई तक बाचेली और किरंदुल स्टेशन यार्ड्स के बीच रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कई यात्री ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर 24 अप्रैल से 7 मई तक केवल दंतेवाड़ा तक ही संचालित की जाएगी। वहीं वापसी की दिशा में ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर भी दंतेवाड़ा से ही शुरू होगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस भी 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा तक ही चलेगी, और वापसी में ट्रेन संख्या 18516 दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी।

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के. संदीप कुमार ने बताया कि यह अस्थायी बदलाव डबलिंग कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले समय सारणी की जांच अवश्य करें।

शादी कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घर में छाया मातम

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी — जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। कोहका थाना क्षेत्र के बेलगांव के पास सोमवार को एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपने ससुराल में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय परमेश्वर टेकाम के रूप में हुई है, जो बोरिया मोकासा, थाना खड़गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार, परमेश्वर सोमवार को बाइक से बेलगांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था, जहां वह किसी रिश्तेदार की शादी का निमंत्रण देने आया था।

शादी का कार्ड बांटने के बाद परमेश्वर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बेलगांव में एक मोड़ पर उसकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कोहका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में शोक की लहर है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 2 की मौत, 10 घायल

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने एक सुनियोजित हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया। बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में स्थित एक रिसॉर्ट पर हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पुलिस की यूनिफॉर्म में थे और उनकी संख्या 2 से 3 बताई जा रही है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन खुफिया एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे TRF (The Resistance Front) का हाथ हो सकता है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, हमले के शिकार पर्यटक राजस्थान से आए थे।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमरनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और पहलगाम इस यात्रा का प्रमुख बेस कैंप माना जाता है। इस हमले ने न केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यटन व्यवसाय पर भी गहरा असर डाला है।

सरकारी सूत्रों का यह भी दावा है कि हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के तुरंत बाद यह हमला हुआ है। असीम मुनीर पर आतंकवादी संगठनों जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन को कश्मीर में हिंसा भड़काने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने इस हमले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसा शांत क्षेत्र आतंकियों के निशाने पर आना गंभीर चिंता का विषय है, खासकर जब अमरनाथ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियाँ चल रही हैं और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और टूरिस्ट गतिविधियों पर भी अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है।

कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमला, रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की हत्या

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बार फिर आतंक की कायराना तस्वीर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी व्यापारी दिनेश मिरानिया की मंगलवार को शादी की 18वीं सालगिरह थी। वे अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और बच्चों शौर्य व लक्षिता के साथ पहलगाम घूमने गए थे। इसी दौरान एक आतंकवादी ने दिनेश से उनका धर्म पूछा। जैसे ही दिनेश ने खुद को हिंदू बताया, आतंकी ने उनकी बेटी के सामने ही अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दहशत में आ गए। बताया गया कि घटना के वक्त दिनेश अपनी बेटी के साथ थे और पत्नी व बेटा कुछ दूरी पर थे। आतंकी के इरादे को भांपते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनेश की बेटी को फौरन दूसरी ओर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस नृशंस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ कायराना हरकत करार दिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और दिनेश के बेटे शौर्य मिरानिया ने उनकी मौत की पुष्टि की। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को गमगीन कर दिया है।

 

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मिलेगी MRI जांच की सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे शुभारंभ

अंबिकापुर

अब मरीजों को एमआरआई जांच (MRI machine) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अपै्रल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 14 करोड़ की लागत से डेढ़ टेस्ला की एमआरआई मशीन लगाई गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक एमआरआई की जांच नहीं हो रही थी। इस स्थिति में मरीजों को बाहर एमआरआई कराना पड़ता था।

IPL 2025

राजनीतिक

शिक्षा

पत्रिका रक्षा कवच

टेक

धर्म/ज्योतिष

ऑटोमोबाइल

बॉलीवुड

अंबिकापुर

MRI machine: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मिलेगी MRI जांच की सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे शुभारंभ

MRI machine: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल समेत अन्य रहेंगे उपस्थित, 14 करोड़ रुपए की डेढ़ टेस्ला की है एमआरआई मशीन

 

अंबिकापुर

Apr 22, 2025 / 08:32 pm

 

rampravesh vishwakarma

 

MRI machine: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मिलेगी MRI जांच की सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री कल करेंगे शुभारंभ

MRI machine

 

 

अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों को एमआरआई जांच (MRI machine) की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अपै्रल को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 14 करोड़ की लागत से डेढ़ टेस्ला की एमआरआई मशीन लगाई गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक एमआरआई की जांच नहीं हो रही थी। इस स्थिति में मरीजों को बाहर एमआरआई कराना पड़ता था।

संबंधित खबरें

Patients in trouble: जिला अस्पताल में हार्ट, किडनी, लिवर विशेषज्ञ डॉक्टरों की

सेवाएं बंद – image

Patients in trouble: जिला अस्पताल में हार्ट, किडनी, लिवर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं बंद

Surguja IG: सरगुजा आईजी अंकित गर्ग का ट्रांसफर, आईपीएस दीपक कुमार झा होंगे नए

आईजी – image

Surguja IG: सरगुजा आईजी अंकित गर्ग का ट्रांसफर, आईपीएस दीपक कुमार झा होंगे नए आईजी

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के 41 कलेक्टरों का हुआ तबादला! इन IAS को इस विभाग की मिली

जिम्मेदारी, जानें.. – image

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के 41 कलेक्टरों का हुआ तबादला! इन IAS को इस विभाग की मिली जिम्मेदारी, जानें..

CG News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में चल क्या रहा.. हर चौथे महीने में बदल रहे

कमिश्नर, देखें ये नाम – image

CG News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में चल क्या रहा.. हर चौथे महीने में बदल रहे कमिश्नर, देखें ये नाम

IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के

SP और IG बदले गए, देखें लिस्ट… – image

IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस! 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP और IG बदले गए, देखें लिस्ट…

SECL में अफसरों का हुआ तबादला! नए CMD ने जारी किया ट्रांसफर list, देखें.. – image

SECL में अफसरों का हुआ तबादला! नए CMD ने जारी किया ट्रांसफर list, देखें..

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सरगुजा संभाग सहित पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी मरीज आते हैं। इनमें कई मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी सीटी स्कैन के अलावा बीमारी का पता लगाने एमआरआई (MRI machine) जांच की जरूरत पड़ती है। इसमें हेड इंजरी वाले केस ज्यादा होते है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमआरआई जांच की सुविधा नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती थी।

लंबे समय से मशीन खरीदी का इंतजार था। पिछले वर्ष विप्रो जी कंपनी द्वारा 14 करोड़ की लागत से डेढ़ टेस्ला की एमआरई मशीन की खरीदी कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया गया था। इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब कंपनी अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर करेगी।

इससे पूर्व अस्पताल प्रशासन द्वारा एमआरआई मशीन (MRI machine) का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस पर 23 अपै्रल को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा कराई जाएगी।

87 मरीजों पर किया जा चुका है ट्रायल

कंपनी के इंजीनियरों द्वारा इंस्टॉलेशन (MRI machine) करने के बाद 87 मरीजों पर ट्रायल किया गया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। अब 23 अपै्रल से मरीजों को पूरी तरह से इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को अब एमआरआई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

4-5 हजार खर्च कर कराते थे जांच

14 करोड़ रुपए की लागत की यह एमआरआई मशीन (MRI machine) डेढ़ टेस्ला की है। ये काफी आधुनिक है और इससे बेहतर रिजल्ट आएंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब तक यहां एमआरआई की जांच नहीं हो पा रही थी। डॉक्टर की सलाह पर मरीज प्राइवेट में 4 से 6 हजार रुपए खर्च कर जांच कराते थे।

MRI machine: ये होंगे अतिथि

मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव व एमआरआई मशीन (MRI machine) लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद चिंतामणी महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय ङ्क्षसह तोमर,

महापौर मंजूषा भगत व विशिष्ट अतिथि में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अमित कटारिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एण्ड आयुष यूर्निवसिटी के कुलसचिव डॉ. पीके पात्रा, विशेष सचिव, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित रहेेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित होगी।