Home Chhattisgarh news रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मुंडन कर जताया आक्रोश, 17वें दिन भी जारी हड़ताल

रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मुंडन कर जताया आक्रोश, 17वें दिन भी जारी हड़ताल

0
रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध: मुंडन कर जताया आक्रोश, 17वें दिन भी जारी हड़ताल

रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने मुंडन कर अपना गुस्सा जाहिर किया और नारेबाजी की।

प्रदेशभर में 18 अगस्त से NHM कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। रायगढ़ में 300 से ज्यादा कर्मचारी शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम परिसर में धरना दे रहे हैं। संघ का कहना है कि जब तक सरकार लिखित आदेश जारी नहीं करती, आंदोलन खत्म नहीं होगा।

अल्टीमेटम के बावजूद कर्मचारी अड़े

स्वास्थ्य विभाग ने संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव को 24 घंटे में ड्यूटी पर लौटने का नोटिस दिया था। बावजूद इसके कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा और सभी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं।

रोज नए तरीके से प्रदर्शन

कर्मचारियों ने अब तक कई तरह के प्रदर्शन किए हैं। शुरुआत दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देकर की गई थी। इसके बाद बाइक रैली, संविदा प्रथा का दहन, मेहंदी से मांगें लिखना, बैलून में मांग छोड़ना, सद्बुद्धि यज्ञ और अब मुंडन कर विरोध जताया गया।

संघ का रुख स्पष्ट

संघ के सचिव वैभव डियोडिया ने कहा, “आज हड़ताल का 17वां दिन है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी और लिखित आदेश नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।”

कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगें

  1. नियमितीकरण और संविलियन

  2. 27% लंबित वेतन वृद्धि

  3. ग्रेड पे निर्धारण

  4. 10 लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा

  5. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

  6. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता

  7. अनुकंपा नियुक्ति

  8. महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति

  9. ट्रांसफर सुविधा

  10. ठेका प्रथा का अंत