Home Chhattisgarh news Bilaspur news बिलासपुर में चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवक घायल, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवक घायल, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

0
बिलासपुर में चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवक घायल, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घटना 30 अगस्त की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बलराम सिंह अपने दोस्त के साथ शनिचरी रपटा के पास अंडा खा रहा था। उसी दौरान वहां दो-तीन युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

इनकार करने पर हमला

जब बलराम ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। डर के कारण पीड़ित और उसका दोस्त नदी गेट की ओर बढ़े, लेकिन तभी एक आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से दोनों की पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को राहगीरों की मदद से सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस वारदात को साहिल यादव उर्फ छोटू और उसके साथी ने अंजाम दिया था। थाना प्रभारी नीलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।