वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलाश के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। पलाश का फूल माता लक्ष्मी को भी प्रिय है।
HighLights
- पलाश का फूल पैसों को चुंबक की तरह खींच लाता है।
- पलाश के फूल का उपाय तिजोरी भर देता है।
- पलाश के वृक्ष को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों के शुभ माना गया है। मान्यता है कि कुछ पौधों से सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। वास्तु जानकारों के अनुसार, घर में जितनी हरियाली होती है। उतनी ही देवी लक्ष्मी की कृपा घर पर होती है। कुछ पौधों को दैवीय शक्तियों से भरपूर माना गया है। कहा जाता है कि ये पौधे या इनके फूल घर में रखने से भाग्य प्रबल हो जाता है। साथ ही जीवन में खुशियां बढ़ने लग जाती है। ऐसा ही एक पलाश का वृक्ष है। इसके फूल घर की समृद्धि के लिए खास माना जाता है।
देवी लक्ष्मी को प्रिय है पलाश का फूल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलाश के पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। पलाश का फूल माता लक्ष्मी को भी प्रिय है। जिस स्थान पर पलाश का पुष्प रखा जाता है। वहां देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती है। आगे जानिए पलाश के फूल के अद्भुत फायदों के बारे में।
पलाश के फूल को तिजोरी में रखें
पलाश के फूल को लाल कपड़े में लपटेकर तिजोरी में रखें। इसे समय-समय पर बदलते भी रहें। इस फूल को तिजोरी के ऐसे हिस्से में रखें जिससे आसानी से किसी को दिखाई न दें। इससे आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी।
गुरुवार के दिन करें पलाश के फूल का उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलाश के फूल को तिजोरी में हल्की की एक गांठ के साथ रखें। इससे देवी लक्ष्मी के आगमन के दरवाजे खुलेंगे। इस उपाय को आप गुरुवार के दिन करें। अगर ये उपाय महीने की एकादशी तिथि करेंगे तो बेहद शुभ होगा।
पलाश का पौधा लगाने की उचित दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलाश के पौधे को घर के दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस कोने में लाल फूल के पौधे नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ये अग्नि देव की दिशा है। पलाश के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।