Treatments of lotus dental clinic birgaon

सूर्य और शनि के आमने-सामने आने से समसप्तक राजयोग का निर्माण हुआ। इस राजयोग से तीन राशियों के तरक्की के योग बने।

HighLights

  • ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर मायने रखता है।
  • सूर्य 17 अगस्त को स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
  • शनि और सूर्य की युति से समसप्तक राजयोग का निर्माण होगा।

शनि के ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि का गोचर, वक्री, उदय और अस्त होना 12 राशियों पर प्रभाव डालती है। 17 अगस्त को शनि और सूर्य ने मिलकर समसप्तक राजयोग बनाया है। गुरुवार को सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर गए। इस समय कुंभ राशि में शनि और सिंह राशि में रवि के आने से समसप्तक राजयोग बना। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि वालों को इस युति से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। आइए देखें खुशनसीब राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले कपल्स के लिए समसप्तक राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। आपके व्यवहार में निर्भीकता बढ़ सकती है। निवेश के अवसर और लाभ देखे जा सकते हैं। सूर्य और शनि का एक साथ आना आपके कार्य की क्षमता को बढ़ेगा। जो जातक राजनीति में सक्रिय है। उनके लिए समय काफी फायदेमंद हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए समसप्तह राजयोग खुशी लेकर आएगा। इस गोचर से आपकी कुंडली में बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। इससे अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। भौतिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार खरीदने के लिए समय शुभ है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को समसप्तक राजयोग से भाग्य का साभ मिल सकता है। शनि और सूर्य के एक साथ होने से पुराने कर्मों का फल मिल सकता है। अगर निवेश किया है तो इससे फायदा हो सकता है। आपका व्यक्तित्व भी लोगों के सामने निखर के सामने आएगा।