South Africa vs Sri Lanka: वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है।
HighLights
- दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला श्रीलंका से।
- श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। South Africa vs Sri Lanka Live: वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दिलशान ने LBW आउट किया। क्विंटन डी कॉक (85 रन) और रासी वान डर डसन (85 रन) क्रीज पर हैं।दोनों के बीच 150+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। रासी करियर की 13वीं और डीकॉक 31वीं फिफ्टी जड़ चुके हैं।
स्कोर- 28 ओवर में 182/1
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, जेराल्ट कूट्जी, लुंगी एनगिडी।
श्रीलंका
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका।
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (South Africa vs Sri Lanka Head-To-Head Records)
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच कुल 80 वनडे मैच खेले गए हैं। अफ्रीका ने 45श मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका 33 बार विजयी रही है। एक मैच ड्रा और एक बेनतीजा रहा है। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 बार हराया है।
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (South Africa vs Sri Lanka Pitch Report)
अरुण जेटली स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने से बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्के लगाते हैं। पिच काफी धीमी है। स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। साथ ही बाउंस काफी अजीब रहता है। बल्लेबाज के साथ विकेटकीपर भी चकमा खा जाता है।
यदि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने शुरुआत में संभल कर खेल लिया तो बड़ा स्कोर खड़ा हो सकता है। अब तक इस स्टेडियम में 28 वनडे खेले गए हैं। इसमें 13 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। 14 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 रन है।
दिल्ली मौसम पूर्वानुमान (South Africa vs Sri Lanka Weather Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और हवा प्रति घंटे 11 किमी की रफ्तार से चलेगी।
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11 (South Africa vs Sri Lanka Probable Playing XI)
दक्षिण अफ्रीका
क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
श्रीलंका
पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षण, कसुन रजिता, मथीशा पथिराना।
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका ड्रीम 11 टीम (South Africa vs Sri Lanka Dream 11 Team)
विकेटकीपर- कुसल मेंडिस, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डिकॉक (कप्तान)
बल्लेबाज- पथुम निसांका, डेविड मिलर (उपकप्तान), वैन डेर डुसेन
ऑलराउंडर्स- मार्को जानसेन, एडेन मार्कराम
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, महीश तीक्षणा, केशव महाराज