Treatments of lotus dental clinic birgaon

R Ashwin: आर अश्विन को आखिरी समय में विश्व कप 2023 के चुना गया। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने पर स्क्वॉड में शामिल किया है।

HighLights

  • वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है।
  • आर अश्विन के लिए विश्व कप काफी खास रहने वाला है।
  • वह इस टूर्नामेंट में एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। World Cup 2023: वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत तीसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। पहली बार पूरा वर्ल्ड कप भारत में आयोजित किया जाएगा।

पिछले कुछ सालों में वर्ल्ड कप में दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2011 में सचिन तेंदुलकर के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

वहीं, 2019 के विश्व कप में एमएस धोनी 38 साल की उम्र में खेले थे। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर कौन हैं।

विश्व कप में सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर

सुनील गावस्कर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हुए हैं। 1987 वनडे विश्व कप के समय गावस्कर की उम्र 38 साल और 118 दिन थी। मुंबई में जन्म ‘लिटिल मास्टर’ ने वर्ल्ड कप में 19 पारियों में 561 रन बनाए हैं।

विश्व कप 1987 में उनका सर्वोच्च स्कोर 103* रन न्यूजीलैंड के खिलाफ था। भारत के पूर्व कप्तान एसएस धोनी विश्व कप में भारत के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी 38 साल के थे।

naidunia

रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में हुए शामिल

अब आर अश्विन इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, अश्विन को आखिरी समय में विश्व कप 2023 के चुना गया। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने पर स्क्वॉड में शामिल किया है। वह 37 साल और 18 दिन की उम्र में आईसीसी विश्व कप में खेलने वाले 5वां सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

खिलाड़ी

 

 

 

 

आयु

 

 

 

 

वर्ल्ड कप

 

 

सुनील गावस्कर 38 साल 118 दिन 1987
एमएस धोनी 38 साल 2 दिन 2019
सचिन तेंदुलकर 37 साल 343 दिन 2011
फारुख इंजीनियर 37 साल 109 दिन 1975
आर अश्विन 37 साल 18 दिन 2023