Treatments of lotus dental clinic birgaon

इस साल 200 वर्ष बाद बुधादित्य योग, रवि योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह कुछ राशि वालों के लिए काफी लाभकारी होगा।

HighLights

  • इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा।
  • 200 साल बाद दुर्लभ संयोग में रक्षाबंधन
  • लकी होगा इस बार का रक्षाबंधन

हर साल कई बड़े त्योहार आते हैं। हर वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल 200 वर्ष बाद बुधादित्य योग, रवि योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

यह दुर्लभ संयोग बनने के कारण 3 राशि वालों के लिए यह त्योहार काफी लकी रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है। हर क्षेत्र में इन्हें सफलता हासिल होगी। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

धनु राशि

रक्षाबंधन का त्योहार धनु राशि वालों के लिए काफी लाभकारी होने वाला है। इन लोगों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से इन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह रक्षाबंधन काफी लकी साबित होने वाला है। भाग्य चमक उठेगा। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। काम के नए मौके मिलेंगे। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

रक्षाबंधन पर बनने वाले दुर्लभ संयोग के कारण मिथुन राशि वालों का आर्थिक रूप से काफी लाभ होने वाला है। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। बचत करने में सफल होंगे। जमीन जायदाद से भी वित्तीय लाभ हो सकता है। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं।