Treatments of lotus dental clinic birgaon

आईसीसी विश्व कप 2023 में नीदरलैंड्स पर जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

HighLights

  • न्यूजीलैंड आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। न्यूजीलैंड ने सोमवार को नीदरलैंड्स पर बड़ी जीत के बाद आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मंगलवार को विश्व कप में डबल हेडर है। पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
मिचेल सेंटनर ने आलराउंड प्रदर्शन और टाम लाथम के अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने 99 रनों की जीत दर्ज की। इस जीत से कीवी टीम अंक तालिका नें चार अंक हासिल करने वाली पहली टीम बनीं।
उसका इस समय नेट रनरेट 1.958 है। दक्षिण अफ्रीका दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का नेट रनरेट 2.040 है। वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर है।
naidunia
भारत एक जीत से दो अंकों और नेट रनरेट 0.833 से विश्व कप 2023 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत को अपना अगला मैच अफगानिस्तान से 11 अक्टूबर को खेलना है। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। एक मैच में हार के साथ इस समय इंग्लैंड अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है।
क्रम टीम मैच जीते हारे टाई परिणाम नहीं अंक नेट रनरेट
1 न्यूजीलैंड 2 2 0 0 0 4 1.958
2 द. अफ्रीका 1 1 0 0 0 2 2.040
3 पाकिस्तान 1 1 0 0 0 2 1.620
4 बांग्लादेश 1 1 0 0 0 2 1.438
5 भारत 1 1 0 0 0 2 0.883
6  आस्ट्रेलिया 1 0 1 0 0 0 -0.883
7 अफगानिस्तान 1 0 1 0 0 0 -1.438
8 नीदरलैंड्स 2 0 2 0 0 0 -1.800
9 श्रीलंका 1 0 1 0 0 0 -2.040
10 इंग्लैंड 1 0 1 0 0 0 -2.149