HIGHLIGHTS
- भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को होगा महामुकाबला।
- पल्लेकले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
- पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 की घोषित।
Live IND vs PAK Match Asia Cup 2023: साल भर से जिस महामुकाबले का इंतजार था। वह शनिवार को खत्म होने वाला है। भारत और पाकिस्तान के खेल प्रेमी ही नहीं पूरे क्रिकेट जगत की इस मैच पर नजर रहेगी। दोनों टीम पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में आमने-सामने आई थी। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।
12:18 PM
वसीम अकरम ने दी वेदर की अपडेट
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कैंडी के मौसम की ताजा जानकारी दी है। अपने एक्स हेंडल पर शेयर वीडियो में अकरम ने बताया कि जहां वो हैं, वहां हल्की बारिश हो रही है। हालांकि दूर नजर डालने पर आसमान साफ हो रहा है। अकरम ने कहा, मैदान यहां से 1 घंटे की दूरी पर है, तो वहां मौसम अलग हो सकता है। देखिए वीडियो


-
11:00 AM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: मौसम का पूर्वानुमान क्या है?
AccuWeather के अनुसार, 10 मिमी बारिश की 60 से 80 फीसदी संभावना है। बारिश के कारण मैच रद्द होने की संभावना नहीं है, लेकिन ओवरों में कटौती जरूर हो सकती है।
-
11:00 AM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: किस चैनल पर दिखाया जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच मेगा मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इस मुकाबले को आप अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन फ्री में डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
-
10:49 AM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: चार साल बाद वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने
क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग आज (शनिवार) श्रीलंका के कैंडी में होगी। भारत और पाकिस्तान की टीम चार साल बाद वनडे फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। आखिरी बार दोनों टीमें 2019 के विश्व कप में भिड़ी थीं। जिसमें टीम इंडिया ने 89 रन से मुकाबला जीत लिया था।
-
10:44 AM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने मैच से पहले प्लेइंग-11 जारी की
पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी है। कप्तान बाबर ने नेपाल के खिलाफ जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। प्लेइंग-11: बाबर आजम, शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हैरिस रऊफ।
09:32 AM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: झारखंड में फैन्स पर चढ़ा खुमार
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रांची में क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। फैन्स ने कहा, “हम सभी बहुत उत्साहित हैं। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होते हैं। हम चाहते हैं कि भारत एशिया कप जीते। पाकिस्तान की टीम भी मजबूत है, लेकिन भारत उन्हें जरूर हराएगा। हमें आज एक अच्छे मैच की उम्मीद है।”
-
09:15 AM
India vs Pakistan Asia Cup 2023
विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने के लिए 102 रन और चाहिए। सचिन तेंडुलकर के नाम 321 मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड है, लेकिन कोहली के नाम सिर्फ 275 मैचों में 12,898 रन हैं। अगर कोहली आज एशिया कप 2023 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
-
08:05 AM
India vs Pakistan Asia Cup 2023
एक-दूसरे के खिलाफ हुए वनडे मैचों में पाकिस्तान आगे है। दोनों देशों के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से पाकिस्तान ने 73 में जीत दर्ज की है, जबकि भारत ने 55 वनडे जीते हैं। पिछले 5 वनडे मैचों में भारत ने 4 और पाकिस्तान ने एक जीता है।
-
10:56 PM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: पिच रिपोर्ट
यहां पिछले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। श्रीलंका को लक्ष्य हासिल करने में 39 ओवर लग गए। पिच काफी धीमी थी। भारत और पाकिस्तान का मैच दूसरी पिच पर होगा। उस पर बड़ा स्कोर बनने की संभावना भी कम है।
-
10:54 PM
IND vs PAK Match Asia Cup 2023: मौसम रिपोर्ट
कैंडी में शनिवार को 90 फीसदी बारिश की संभावना है। हालांकि पल्लेकेले स्टेडियम कैंडी से आठ किमी दूर स्थित है। शुक्रवार को कैंडी में बारिश हुई, लेकिन मैदान के आसपास का इलाका सूखा था। शुक्रवार की रात को मैदान को कवर से ढक दिया गया।
-