Home Uncategorized फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से हराया : श्रीलंका ने जीता...

फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से हराया : श्रीलंका ने जीता विश्व कप क्वालिफायर 2023 का खिताब ; आईये जाने पूरी खबर

Treatments of lotus dental clinic birgaon

श्रीलंका ने जीता विश्व कप क्वालिफायर 2023 का खिताब, फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से हराया

ODI World Cup Qualifier Final: श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को हरा दिया। नीदरलैंड के सामने 234 रन का लक्ष्य था।

ODI World Cup Qualifier Final: श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को हरा दिया। नीदरलैंड के सामने 234 रन का लक्ष्य था।

ODI World Cup Qualifier Final: सहान अराचिगे (57) के अर्धशतक और महीष तीक्षणा (31/4) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत श्रीलंका ने विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में नीदरलैंड को हरा दिया। श्रीलंका ने नीदरलैंड के सामने 234 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में नीदरलैंड 105 रन पर सिमट गई। इसी के साथ श्रीलंका ने मुकाबला 128 रन से जीत लिया। ऑफ स्पिनर महेश थीक्षणा ने 6.3 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। दिलशन मदुशंका ने 7 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, वानिंदु हसरंगा ने 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाएं।

श्रीलंका की पारी

नीदरलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत धीमी रही। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (23 रन) और समरविक्रमा (19 रन) पर चलते बने। शुरुआती झटकों के बाद कुसल मेंडिस और सहान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 72 रन की साझेदारी हुई। मेंडिस ने 52 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की सहायता से 43 रन बनाए। उनका विकेट गिरने के बाद सहान ने असलांका (36 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े। श्रीलंका के लिए सहान अराचिगे ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। इसके अलावा हसरंगा (29 रन) और एम थीक्षणा (13 रन) ने टीम के स्कोर को 233 रन तक पहुंचाया।

नीदरलैंड की पारी

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

नीदरलैंड के लिए यह स्कोर बहुत बड़ा साबित हुआ। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉउड ने सर्वाधिक (33 रन) बनाए। लोगान वैन बीक ने (20 रन) की पारी खेली। जबकि आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

Verified by MonsterInsights