रायपुर, ओबीसी कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय महासम्मलेन 17 जुलाई को रायपुर के राजीव भवन प्रांगण में होने जा रहा है। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव का आगमन 16 जुलाई 2022 को संध्या 6 बजे रायपुर विमानतल में होगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चोलेश्वर चंद्राकर ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव होंगे।
प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम , राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी कांग्रेस सुबोध मंडल, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, डॉ. शिव डहरिया, अमरजीत भगत एवं अन्य कैबिनेट मंत्रीगण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहेंगे तथा प्रदेश भर से निगम मंडल के अध्यक्ष गण, ओबीसी कांग्रेस के समस्त जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण इस महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।