Home Political news छत्तीसगढ़ न्यूज़ : राहुल के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर भाजपा का...

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : राहुल के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर भाजपा का हमला ; साव बोले- संविधान और कोर्ट को नहीं मानती कांग्रेस ; पढ़ें पूरी ख़बर

Treatments of lotus dental clinic birgaon

राहुल के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर भाजपा का हमला, साव बोले- संविधान और कोर्ट को नहीं मानती कांग्रेस

Chhattisgarh News: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जमकर निशाना साधा है।

राहुल के समर्थन में मौन सत्याग्रह पर भाजपा का हमला, साव बोले- संविधान और कोर्ट को नहीं मानती कांग्रेस

रायपुर। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जमकर निशाना साधा है। प्रदेश अध्‍यक्ष साव ने कहा, जिस व्यक्ति ने पिछड़े वर्ग को गाली दी, उसका उपहास उड़ाया अपमान किया, कोर्ट ने जिसे ना सिर्फ दोषी ठहराया बल्कि सजा भी दी एवं दोबारा याचिका लगाने पर भी उसे रद किया ऐसे व्यक्ति के लिए मौन धारण कर प्रदर्शन करना व उसे सत्याग्रह का नाम देना, पिछड़े वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कृत्य है। कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग इसके लिए कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के साथ नहीं पिछड़े वर्ग को गाली देने वाले व्यक्ति के साथ खड़ी है।

साव ने कहा, कांग्रेस का जो रवैया है उससे यह पूर्णत: स्पष्ट है कि आज अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहती तो वह राहुल गांधी की चाटुकारिता के लिए शायद आपातकाल लगाने से भी नहीं चूकती जैसा कि इंदिरा गांधी के लिए लगाया गया था। कांग्रेस देश के संविधान और न्यायपालिका में विश्वास नहीं रखती वह केवल एक परिवार को ही सब कुछ मानती है देश की जनता भी इनकी प्राथमिकता में नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष साव ने कहा, न्यायपालिका जिस पर सभी का भरोसा होता है आज कांग्रेस उसके खिलाफ, उसके फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। यह देश के संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है। जनता अब यह मान रही है कि कांग्रेस गांधी परिवार के आगे देश के संविधान को भी नहीं मानती और न्यायपालिका की विश्वसनीयता को खंडित करने का कुंठित प्रयास करती है। पूरे देश की जनता कांग्रेस का यह कृत्य देख रही है कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Verified by MonsterInsights