निगम की उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम रायपुर को वर्ष 2019-20 में 131 करोड़ 15 लाख 84 हजार रू. की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया था। इस निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा इस वर्ष 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. का राजस्व नगर निगम रायपुर हेतु वसूल किया गया है। जो कि दिये गये लक्ष्य का 103 प्रतिषत है।
10 june 2020
City News – CN


रायपुर | नगर पालिक निगम उपायुक्त राजस्व कृष्णा खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में दिये गये वसूली के लक्ष्य को न केवल शत प्रतिशत पूरा करने का कार्य कोरोना वायरस संक्रमण काल की अवधि के दौरान पूर्ण किया है बल्कि लक्ष्य के विरूद्ध 103 प्रतिशत की राजस्व वसूली रिकार्ड तरीके से दर्ज की है।
निगम की उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम रायपुर को वर्ष 2019-20 में 131 करोड़ 15 लाख 84 हजार रू. की राजस्व वसूली करने का लक्ष्य दिया गया था। इस निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा इस वर्ष 135 करोड 32 लाख 42 हजार रू. का राजस्व नगर निगम रायपुर हेतु वसूल किया गया है। जो कि दिये गये लक्ष्य का 103 प्रतिषत है।
यह मुख्य खबर भी देखें – कैलाश नगर पार्षद “नशे के सौदागर” से नाराज वार्ड वासी
इस रिकार्ड राजस्व वसूली में नगर निगम रायपुर हेतु नगर निवेश विभाग के तहत आने वाले होर्डिंग शुल्क, भवन अनुज्ञा शुल्क एवं कालोनाईजर शुल्क का विषेष योगदान कोरोना वायरस संक्रमण काल अवधि के दौरान रहा है। नगर निगम रायपुर के राजस्व अमले के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस वर्ष की गई संपत्तिकर की वसूली लॉकडाउन की अवधि को देखते हुए संतोषप्रद रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए –
हमारे FACEBOOK पेज को LIKE करें
सिटी न्यूज़ के Whatsapp ग्रुप से जुड़ें