Treatments of lotus dental clinic birgaon

दिग्विजय सिंह की स्क्रिप्ट पर होगी प्रियंका गांधी की सभा, निशाने पर होंगे सिंधिया।महंगाई, भ्रष्टाचार, और पटवारी भर्ती घोटाले का उठाएंगे मुद्दा।

ग्वालियर-चंबल अंचल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए शुक्रवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी विशेष विमान से ग्वालियर आएंगी। विमानतल से सीधे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए जाएंगी। उसके बाद मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगी।

चुनाव से पहले मप्रदेश में प्रियंका गांधी की यह दूसरी सभा

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रियंका गांधी की यह दूसरी सभा है। इससे पहले वे जबलपुर में चुनाव प्रचार का बिगुल बजा चुकी हैं और प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच वादे भी कर चुकी हैं। अंचल में होने वाली सभा की पटकथा के लेखक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह माने जा रहे हैं।

निशाने पर भाजपा न होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रियंका गांधी की सभा का लक्ष्य पहले से तय है। अंचल में कांग्रेस के निशाने पर भाजपा न होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे और मूल मुद्दा पटवारी भर्ती के साथ अन्य घोटाले होंगे। सभा के लिए दिग्विजय सिंह ने होटल सेंट्रल पार्क के विशेष रूम में बैठकर नेता प्रतिपक्ष डा़ गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा़ देवेंद्र शर्मा के साथ दो घंटे तक रणनीति तय की।

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य

प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की सभा के लिए एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिन से अंचल में कैंप किए हुए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल अंचल की 34 विधानसभा सीटों पर टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं को भी भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सभा स्थल पर तीन स्टेज

प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह व संभागीय प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मेला ग्राउंड में सभा स्थल पर तीन स्टेज बनाई गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के पहले पंक्ति के नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, डा़ गोविंद सिंह, अजय सिंह सहित प्रमुख नेताओं के लिए स्थान आरक्षित किया गया है। इस स्टेज के दाएं-बाएं दो और स्टेज होंगी। एक स्टेज पर संगठन के नेता प्रोटोकोल के अनुसार बैठेंगे और दूसरी स्टेज पर पूर्व मंत्री व विधायकों के लिए आरक्षित की गई है। डोम में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था का दावा कांग्रेस कर रही है।

सभा की पटकथा तैयार

प्रियंका गांधी की सभा की पटकथा तैयार है। उद्देश्य और लक्ष्य पहले से तय हैं। प्रियंका गांधी का भाषण भी महंगाई, भ्रष्टाचार व पटवारी घोटाले के साथ सिंधिया पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रहेगा। कमल नाथ व दिग्विजय सिंह के अलावा अन्य वक्ता किन- किन मुद्दों पर बोलेंगे यह भी पहले से तय किया गया है। कुल मिलाकर सभा दिग्विजय सिंह द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर होगी।