सिटी न्यूज़….गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुजरात में रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बाकी सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ करते दिखाई दे रही है। इस समय 9 बजकर 40 हुए हैं। अभी मिल रहे रुझानों में 182 सदस्य गुजरात विधानसभा ने 150 सीटों पर भाजपा और 19 सीटों पर कांग्रेस तथा 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी और चार पर अन्य आगे चल रहे हैं।वहीं इस समय हिमाचल प्रदेश के लिए चल रही मतगणना के रुझानों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। इस वक्त तक मिले रुझानों के अनुसार कांग्रेस को 31 सीटों पर और भाजपा को 34 सीटों पर बढ़त मिल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता ही नहीं खोल पाई है और अन्य को 1 सीट पर बढ़त दिख रही है।