BOLLYWOOD BREAKING : राखी सावंत की माँ का निधन, रो-रोकर हुआ अभिनेत्री का बुरा हाल

613

सिटी न्यूज़ रायपुर। अपने चुलबुले अंदाज और ड्रामा क्वीन से फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपनी मां को खो दिया है। पहले कैंसर और फिर ब्रेन ट्यूमर की शिकार हुईं मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 28 जनवरी की रात 8 बजकर 32 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनका मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से निधन हुआ। जब तक वह अस्पताल में भर्ती रहीं। जब तक उनका इलाज चला। तब तक राखी सावंत ने उनके ठीक होने की दुआ की और लोगों से भी ऐसा करने की मांग की। पहले पिता और अब मां का साया सिर पर से उठ जाने के बाद राखी दहाड़े मार-मारकर रो रही हैं। अस्पताल से उनका वीडियो सामने आ रहा है।

एक्ट्रेस राखी सावंत जनवरी, 2023 में जब मराठी बिग बॉस से बाहर आई थीं, तभी उन्होंने अस्पताल से तीन मिनट का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपनी मां की तबीयत के बारे में बताया था। बताया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है जो कि किडनी और लंग्स में फैल चुका है। हालांकि उनकी मदद को तमाम लोग सामने आए थे। इसमें अंबानी परिवार का भी नाम था। जैसा कि एक्ट्रेस ने पपाराजी को बताया था।

काफी जद्दोजहद के बाद मां ने 28 जनवरी की रात दम तोड़ दिया। वह इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इसके बाद एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वीडियो जो सामने आ रहे हैं, उसमें वह छाती पीट-पीटकर रोती दिखाई दे रही हैं। वह अस्पताल से मां की बॉडी को एम्बुलेंस तक ले जा रही हैं। इस दौरान उनके रिश्तेदार और भाई राकेश सावंत भी नजर आ रहे हैं।