सिटी न्यूज रायपुर : शुक्रवार सुबह सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गांव जीवतरा में बुजुर्ग का शव सड़क पर देखकर गांव में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि 60 वर्षीय ग्रामीण की हत्या की गई है। मृतक की पहचान रिखीराम साहू के रूप में की गई है। मृतक के शरीर और सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। लहूलुहान शव देख कर ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए चिरघर भेज दिया है।

महासमुंद के सिटी कोतवारी टीआइ सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के अनुसाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक रिखिराम साहू के गांव वालों का कहना है कि उसका अपने परिवार के अलावा कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। स्वभाव से वह सज्जन व्यक्ति था। रिखिराम साहू की दो पत्नियां थी और दोनों पत्नियों से छह बच्चे हैं। चार लडका और दो लडकी है। पहली पत्नी का निधन हो चुका है। 15-16 साल से वह अपनी दूसरी पत्नी से भी अलग रहता है।
मृतक रिखीराम के चार बेटों में से तीन बेटे गांव में रहते है और उसका एक बेटा दूसरे गांव में रहता है। तक की दूसरी पत्नी सावित्री साहू पिछले 12-15 साल से अपने पति रिखीराम साहू को छोड़कर अपने बड़े बेटे डागेश्वर साहू के साथ रहती थी। मृतक गांव के ही मकान में अकेला रहता था। पत्नी सावित्री साहू को अपने साथ रहने के लिए मृतक ने सामाजिक बैठक भी कराई थी। लेकिन मृतक की पत्नी उसके साथ रहने से मना कर दी थी। इसी कारण से मृतक आए दिन नशा करता था और गुस्से में आकर पत्नी और बड़े बेटे से गाली गलौज करता था। मृतक के पास खेती बाड़ी भी थी जिसे उसने सभी बेटे और अपनी पत्नी सावित्री को बटवारे में खेत जमीन भी दे रखा था।