प्रेम प्रसंग; पुलिस कंट्रोल रूम में महिला एसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को भी उड़ाया

1765

श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले एक महिला सब इंस्पेक्टर को गोली मारी, इसके बाद खुद अपनी जान दे दी।

पुलिस कंट्राेल रूम परिसर दाेपहर में अचानक गाेली चलने की आवाज से गूंज उठा। लाेग गाेली की आवाज की दिशा में दाैड़ पड़े। यहां पर एक सफेद रंग की कार के पास ही टीआइ हकाम सिंह पवार मुंह के बल जमीन पर पड़े हुए थे और चाराें तरफ खून फैला हुआ था, खून के छींटे कार की बाडी पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लाेगाें काे टीआइ के पास ही महिला एएसआइएम रंजना पड़ी हुई दिखाई दीं। उनके शरीर से भी खून निकल रहा था।

लाेगाें ने जब दाेनाें काे हिलाकर देखा ताे टीआइ की माैत हाे चुकी थी, जबकि महिला एएसआइएम ने कुछ देर बाद आंखे खाेल दी। आंख खुलते ही महिला एएसआइएम घबराई हुई हालत में इधर-उधर भागने लगीं। वह लाेगाें काे घाव दिखाते हुए बार-बार मदद की गुहार लगा रही थी। उनकी हालत देख कई महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए दाैड़ीं, लेकिन वह घायल महिला एएसआइएम काे संभाल नहीं पा रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए हैं।

इंदौर पुलिस कमिश्नर का बयान

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम के पास यह घटना हुई है। टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है वह इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई एम महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ ।इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्‍होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह बात भी कर रही हैंं।

मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुड़ैल सिमरोल और सराफा थाने में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। भोपाल के एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा का कहना है कि टीआई हाकम सिंह 6 फरवरी 2022 को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हुए थे। वह खटलापुरा इलाके में फ्लैट लेकर किराए से रहते थे। मूलत: तराना उज्जैन के रहने वाले हाकम सिंह भोपाल में अकेले रहते थे। 21 जून को तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। गुरुवार को उन्हें जॉइन करना था।