Treatments of lotus dental clinic birgaon

बरगी में सौतेले पिता पर बका से ताबड़तोड़ हमला, दोनों आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज।

HIGHLIGHTS

  1. युवक ने घर के पास खड़े वाहनों पर पत्थर बरसाए, लोग बाहर निकले और दोनों को पकड़ लिया।
  2. पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और फिर माढ़ोताल पुलिस के हवाले कर दिया।
  3. लक्ष्मण शर्मा की कार और विवेक तिवारी के ई रिक्शा पर पथराव कर कांच तोड़ दिए।

माढ़ोताल के चमन नगर इलाके में बुधवार देर रात दो युवकों ने घर में पथराव किया। युवक घर के पास खड़े वाहनों पर भी पत्थर बरसा रहे थे। क्षेत्र के लोग बाहर निकले और दोनों को पकड़ लिया। पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और फिर माढ़ोताल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर धमकी देने और तोडफोड़ करने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि चमन नगर में रहने वाले अर्जुन गोटियां उर्फ गुड्डू और करमेता निवासी शैलेष मेहरा उर्फ आशु बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे चमन नगर पहुंचे। उनहोेने वहां रहने वाले लक्ष्मण शर्मा की कार और विवेक तिवारी के ई रिक्शा पर पथराव कर कांच तोड़ दिए। आवाज सुनकर लक्ष्मण व अन्य बाहर निकले, तो दोनों आरोपियाें ने उनके घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

सौतेले पिता पर बका से हमला, हालात गंभीर

बरगी में एक युवक अपने सौतेले पिता पर बका से ताबड़तोड़ हमला किया। उसके साथ आरोपित का साला भी साथ में था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बरगी पुलिस ने बताया कि बढ़ैयाखेड़ा निवासी कौशल ठाकुर बुधवार रात घर के बाहर बैठा था। तभी उसका सौतेला बेटा तिल्कू मरावी और अपने साले चमरू के साथ वहां पहुंचा। उसने कौशल से अभद्रता की।

जिसके बाद दोनों ने कौशल पर बका से ताबडतोड़ वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ कौशल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। इधर मामले मे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।