Treatments of lotus dental clinic birgaon

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि दो सितंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से युवाओं को राहुल का इंतजार है।

HIGHLIGHTS

  1. दो सितंबर को रायपुर आ रहे हैं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
  2. दो सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रायपुर में होगी सभा
  3. कुमारी सैलजा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि दो सितंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से युवाओं को राहुल का इंतजार है। प्रदेश के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को प्रधानमंत्री ने अधंकार में डाल दिया है। युवाओं को समझ आ गया है कि भाजपा के साथ उनका भविष्य नहीं है। दूसरी ओर पीएम मोदी इंवेंट के भरोसे हैं। युवाओं के साथ प्रधानमंत्री ने छल किया है।

कांग्रेस की नहीं बल्कि अपने परफार्मेंस की चिंता करे भाजपा: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के गुटबाजी के शिकार हुए विष्णुदेव साय को कांग्रेस की नहीं, बल्कि भाजपा के परफार्मेंस की चिंता करनी चाहिए। मुद्दाविहीन भाजपा ईडी और सीबीआइ के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है।

भाजपा ने जो 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है उसका भी विरोध भाजपा नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं। विष्णुदेव साय को डॉ. रमन सिंह, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही पद से हटवा दिया। भाजपा को अपने वर्तमान के 13 विधायकों के परफार्मेंस के बारे में चिंता करनी चाहिए।