Treatments of lotus dental clinic birgaon

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की महिलाएं त्रस्त हैं, उनकी सुरक्षा दांव पर है।

HighLights

  • भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरकार पर आरोप
  • महिलाओं के लिए पोषण अभियान योजना में लापरवाही का आरोप
  • देशभर में एक करोड़ महिलाओं से संपर्क करने का लक्ष्य

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की महिलाएं त्रस्त हैं, उनकी सुरक्षा दांव पर है। पोषण अभियान योजना में बच्चों को सही ढंग से पोषणयुक्त भोजन नहीं मिल पा रहा है और केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।

राज्य सरकार ने ऱेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व-सहायता समूहों से छीनकर बीज निगम को सौंपा। इससे प्रदेश की हजारों महिलाओं का रोजगार छिन गया। प्रदेश में शराब, कोल, भर्ती घोटाले जैसे विभिन्न भ्रष्टाचारों और ऐसे तमाम मुद्दों को महिलाओं तक भाजपा महिला मोर्चा पहुंचाएगा।

Bचुनाव से पहले सक्रिय हुईं महिलाएं

श्रीनिवासन ने बताया कि मोर्चा की महिलाओं ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लिया है। चुनाव के मद्देनजर शक्ति केंद्रों तक जाकर हर एक महिला से संपर्क किया जाएगा और उनको केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ व देशभर में एक करोड़ महिलाओं से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। सितंबर के महीने से विभिन्न जनसंपर्क अभियान और युवती सम्मेलनों के तहत छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा।