Treatments of lotus dental clinic birgaon

Raipur Dahi Handi Utsav: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिनवार को दही हांडी मैदान, गुढ़ियारी में संस्कृति, परंपरा और उत्साह का अदभूत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आनंद लेने हजारों लोगों की संख्या में भीड़ उमड़ी।

HIGHLIGHTS

  1. कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रीकृष्ण मंदिरों में आयोजन
  2. रायपुर के गुढ़ियारी में हांडी उत्सव प्रतियोगिता
  3. ओडिशा के कलाकरों ने दी घंटा बाजा की प्रस्तुति

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिनवार को दही हांडी मैदान, गुढ़ियारी में संस्कृति, परंपरा और उत्साह का अदभूत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आनंद लेने हजारों लोगों की संख्या में भीड़ उमड़ी।

पूरा मैंदान खचाखक भरा हुआ था। प्रतियोगिता जीतने लगभग महाराष्ट्र सहित 15 से अधिक गोविंदा टोलियों ने ताकत झोंकी। मटकी फोड़ने जैसे ही टोली एक के ऊपर एक घेरा बनाकर ऊपर चढ़ना शुरू करते पानी के तेज बौछारे उन पर डाली जाती।

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

इधर ग्रीस युक्त खंभे पर गोविंदा चढ़ ही नहीं पा रहे थे। इधर मौजूद कृष्ण भक्त हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…,आला रे आला गोविंदा आला…,जयघोष से गोविंदा का उत्साहवर्धन किया। यह सिलसिला देर शाम तक चला।

एक के बाद एक लगभग 15 टोलियों ने मटकी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। मटकी फोड़ना इसलिए चुनौती भरा रहा, क्योंकि मटकी लगभग 30 फीट ऊंची थी। वैसे तो महराष्ट्र अपने हांडी उत्सव प्रतियोगिता के लिए जानी जाती है, लेकिन शुक्रवार को गुढ़ियारी मैदान मानो महाराष्ट्र से कम नहीं था।

महाराष्ट्र से मटकी फोड़ने पहुंची गोविंदा की टोली, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा

सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को शाम 4 बजे से गुढियारी स्थित दही हांडी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।

स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां भी में शामिल हुए। पुरुष वर्ग के स्पर्धा में सार्वजनिक दही लूट समिति सोनझारी बंजारी मंदिर रावाभाटा विजेता बनी।

महिलाओं के लिए अलग से स्पर्धा आयोजित की गई थी। करीब छह महिला टीम ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। महिला वर्ग में सार्वजनिक दही लूट समिति सोनझारी बंजारी मंदिर महिला रावाभाटा ने बाजी मारी। वहीं अन्य टोलियों को सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए लोक गायिका आरू साहू ने अपने गीतों से आयोजन में समां बांध दिया। वहीं ओडिशा से आए कलाकर घंटा बाजा की प्रस्तुति पर लोग आयोजन के आखिर तक झूमते रहे। इसके साथ ही वंदावन से आए कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी भी दही हांडी प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिले।

5 लाख 51 हजार रुपए का है इनाम

दही हांडी उत्सव समिति के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष 3 लाख 51 हजार रुपये की इनाम राशि रखी गई थी। जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 5 लाख 51 हजार कर दिया गया है। मटकी फोड़ के आयोजन में कई महिलाओं का ग्रुप भी हिस्सा बनी।

समता कालोनी में धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव :

राधा कृष्ण मंदिर समता कालोनी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया गया सुसज्जित मंदिर परिसर में गुरुवार को जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ प्रातः दुग्ध अभिषेक से किया गया।

कोलकाता के हुनरमंद कारीगरों ने प्रतिमा और संपूर्ण मंदिर परिसर का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। गोपाल मंदिर में शुक्रवार को सुबह से भजन कीर्तन शुरू हुआ। इसके बाद 12 बजे भगवान कृष्ण की मंगल आरती की गई।

महंत गोपाल शरणदेव ने बताया कि आरती के बाद दोपहर एक बजे से शुरू हुए महाभंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नंदोत्सव का आयोजन श्री गोकुल चन्द्रमा मंदिर, सदर बाज़ार मे किया गया। नंदोत्सव में भगवान शिव के रूप में गोविंद दुर्गादास शर्मा ने सुंदर झांकी प्रस्तुत किए।

वहीं गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया गया। कान्हा का दर्शन करने भोलेनाथ भी नंद बाबा की हवेली पहुंचे। नंद बाबा ने सभी को बधाई स्वरूप मिठाई बांटी और खुशियां मनाई।

जवाहर नगर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार जन्मोत्सव देखने काे मिला। प्रातः 9:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पश्चात मंदिर में मटकी फोड़, बधाई गीत के साथ नंदोत्सव मनाया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी मनाएं क्रिकेट प्लेयर गाजी शूजाउद्दीन

सिलतरा में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गाजी शुजाहुद्दीन शामिल हुए। श्री कृष्णा समिति के की ओर से कृष्ण मंदिर में पूजा करवाया और प्रसाद वितरित किए। साथ ही मटका फोड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने जमकर जश्न मनाया।

जन्मोत्सव पर बच्चों के फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन

पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड में हर्ष और उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। वार्ड पार्षद और नगर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी के उत्सव में मटकी फोड़ और बच्चों के फैंसी ड्रेस की

प्रतियोगिता का अयोजन दुर्गा मैदान में किया गया था जिसमें लगभग वार्ड के 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे राधा और कृष्ण के रूप मनमोहक प्रतित हो रहे थे।

इसके साथ मटकी फोड़ एवं महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजन किया गया। मटकी फोड़ स्पर्धा में मालती साहू, शशांक गोटिया, छायापाल और वीर कनोजिया ने मटकी फोड़ी वही कुर्सी दौड़ में अर्चना चौधरी विजेता रही।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासियों ने इस आयोजन का आनंद लिया।