Treatments of lotus dental clinic birgaon

सैर के लिहाज से अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद है। यही वजह है कि आठ महीने यह पर्यटकों से गुलजार रहता है। चार महीने इसे पर्यटकों के लिए बंद ही रखा जाता है।

HIGHLIGHTS

  1. जिप्सी, बस व रिसार्ट की सुविधा
  2. एक जिप्सी में छह पर्यटक आसानी से बैठ सकते हैं।
  3. महिला व पुरुष दोनों गाइड है।

भ्रमण मार्ग की मरम्मत, एक नवंबर से पर्यटकों कर सकेंगे सैर मोनो- एटीआर बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व चार महीने बाद एक नवंबर से खुल जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रबंधन ने भ्रमण मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। मरम्मत के साथ- साथ सैर वाहन जिप्सी व बस की छिटपुट रिपेयरिंग भी की जा रही है।

सैर के लिहाज से अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद है। यही वजह है कि आठ महीने यह पर्यटकों से गुलजार रहता है। चार महीने इसे पर्यटकों के लिए बंद ही रखा जाता है। दरअसल एक जुलाई से बरसात की वजह से इसे बंद कर दिया जाता है। 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के सैर पर प्रतिबंध रहता है।

यह हर साल की व्यवस्था है। इसलिए पर्यटक इस अवधि में सैर करने के लिए नहीं पहुंचे। लेकिन, जो जंगल प्रेमी है ऐसे पर्यटक शिवतराई स्थित बैगा रिसार्ट ठहरने व घूमने के लिए अवश्य जाते हैं। प्रबंधन इस रिसार्ट को सालभर पर्यटकों के लिए खुला रखता है। चार महीने बंद रखने का निर्देश राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण है। प्राधिकरण का मानना है कि यह सीजन वन्य प्राणियों के ब्रीडिंग का समय होता है।

इसके साथ ही बरसात की वजह भ्रमण मार्ग जर्जर हो जाता है। इसके अलावा पूरे मार्ग झाड़ी- झंगर गिरे रहते हैं। इसके अलावा छोटे- छोट पुल-पुलिया बरसाती पानी की वजह से गुजरने योग्य नहीं रहते। इस अवधि में सर्चिंग भी प्रभावित रहती है।

लेकिन, अब मानसून लौट चुका है और मौसम साफ होने के कारण मार्ग गुजरने लायक हो चुके हैं। इसे देखते हुए ही हर साल की तरह प्रबंधन ने इसका मरम्मत करने का काम प्रारंभ कर दिया है।

इसमें कम से कम 15 दिन का समय लगता है। इसके बाद ही यह चलने योग्य रहता है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन का मानना है कि इस बार सैर-सपाटा शुल्क से लेकर अन्य किसी सुविधाओं के बदले पर्यटकों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा, पर्यटक पहले की तरह निर्धारित शुल्क देकर टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठा सकते हैं।

जिप्सी, बस व रिसार्ट की सुविधा

ATR%2024523 October 17, 2023

अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के ठहरने के लिए बैगा रिसार्ट बनाया गया है, जहां 20 रूम हैं। हालांकि इनमें कुछ के मरम्मत के चलते बंद रखा गया है। इसके अलावा सात जिप्सी और एक 20 सीटर बस है। ठहरने से लेकर भ्रमण का पूरा इंतजाम है। रिसार्ट में कैंटीन सुविधा भी दी गई है, ताकि पर्यटकों को खानपान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

महिला व पुरुष दोनों गाइड

ATR%20Vankarmi October 17, 2023

स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए प्रबंधन ने ग्रामीणों में से कुछ लोगों को गाइड बनाया है। इनमें महिला व पुरुष गाइड हैं। बिना इन्हें लिए पर्यटकों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। गाइड के रहने से एक फायदा पर्यटकों को यह होता है कि वह टाइगर रिजर्व के बारे में जान पाते हैं।

एक जिप्सी की बुकिंग 3500 रुपये में

एक जिप्सी की बुकिंग पर 3500 रुपये निर्धारित है। एक जिप्सी में छह पर्यटक आसानी से बैठ सकते हैं। यह शुल्क जमा करने के बाद पर्यटकों को अलग से प्रवेश या अन्य शुल्क देने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसी में सभी तरह का शुल्क जुड़ा रहता है।