छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया। लेबर वार्ड में आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वार्ड में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
दरअसल, यह घटना देर रात की है। अस्पताल के लेबर वार्ड में अचानक आग लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड में ड्यूटी पर पदस्थ महिला नर्स ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और नवजात बच्चों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर उनकी जान बचाई। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।
हालांकि अस्पताल के कर्मियों ने ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।