Treatments of lotus dental clinic birgaon

छत्तीसगढ़ में ‘गोबर घोटाला’,भाजपा विधायकों ने पूछा- कहां गया 229 करोड़ का गौ-मल

प्रश्नकाल में भाजपा विधायकों ने गोठान में गोबर को लेकर मंत्री को घेरा। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गोबर खरीदी बिहार के चारा चारा घोटाले से बड़ा घोटाला है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठान की गलत जानकारी दी गई है और कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जानकारी बिल्कुल सही दी गई है।

प्रश्नकाल में भाजपा विधायकों ने गोठान में गोबर को लेकर मंत्री को घेरा। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गोबर खरीदी बिहार के चारा चारा घोटाले से बड़ा घोटाला है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठान की गलत जानकारी दी गई है। कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जानकारी बिल्कुल सही दी गई है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10,336 गौठान स्वीकृत हैं, इसमें 10,240 गौठान बन गए हैं, 84 गौठान नहीं बने हैं। दो जनवरी 2019 से 30 जून 2023 तक कुल 1,23,19,845.64 क्विंटल गोबर सरकार ने खरीदा है, जिसकी राशि 24,639.69 लाख भुगतान किया गया। 291 करोड़ से ज्यादा का गोबर बेचा गया है। इसमें नुकसान नहीं बल्कि फायदा हुआ है।

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

सौरभ सिंह ने कहा कि करीब 246 करोड़ का गोबर खरीदा गया है और सरकार की ओर से 17 करोड़ का गोबर बेचा गया है, फिर 229 करोड़ का गोबर कहां गया? शिवरतन शर्मा ने कहा कि गोठान के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में घोटाला हो रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कृषि मंत्री बदल गए, लेकिन गोठान दिखाने हमको नहीं ले गए। यह घोटाला लालू के चारा घोटाले से बड़ा है।

चंदेल ने कहा कि किस कोल्ड स्टोरेज में गोबर रखा गया है, ये बता दीजिए। बीज सप्लायर पर मंत्री से किए सवाल विधायक रामपुकार सिंह ने रेडी टू ईट के साथ बीज सप्लाई को लेकर मंत्री अनिला भेड़िया से जानकारी मांगी। भेड़िया ने बताया कि सप्लायर का नाम गुड्डू है। रामपुकार ने कहा कि सप्लायर छत्तीसगढ़ के बाहर का व्यक्ति है।