Treatments of lotus dental clinic birgaon

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन छह सितंबर को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित प्रदेश के सभी भाजपा नेता होंगे शामिल
  2. इस सम्‍मेलन में जिलों से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल
  3. रायपुर के सभी मोर्चा पधाधिकारी व कार्यकर्ता भी इस आयोजन के लेकर काफी उत्साहित

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन छह सितंबर को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया जाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि आने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष व सांसद विजय बघेल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी सहित अनेक भाजपा शामिल होंगे।