प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के आठ प्रश्न के जवाब में 16 सवाल पूछे हैं। साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस के आठ प्रश्न के जवाब में 16 सवाल पूछे हैं। साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के हाथ पैर फूल गए हैं। कांग्रेस की सांसें उखड़ गई हैं। जिस कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की जनता को अपने पांच साल का हिसाब-किताब देना चाहिए।
जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए, वह परिवर्तन यात्रा के अवसर पर भाजपा से कुतर्क पूर्ण सवाल पूछ रही है। कांग्रेस को सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है।


भाजपा का कांग्रेस से सवाल
1- झीरम के हत्यारे नक्सलियों को राहुल गांधी ने क्लीन चिट क्यों दी थी?,
2- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम का सबूत जेब में क्यों रखे हैं, क्या नक्सलियों से सौदा है?
3- सबूत छुपाने का अपराध क्यों किया गया और सबूत छुपाने के अपराधी को क्या दंड मिलना चाहिए?
4- बस्तर को दुनिया का सबसे बीमारू इलाका बनाने के लिए कांग्रेस माफी क्यों नहीं मांगती? ,
5- इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ के 39,000 बच्चों की मौत हुई” सरकार जिम्मेदारी क्यों नहीं ली ?
6- कांग्रेस का हाथ तेंदूपत्ता दलालों के साथ क्यों है? तेंदूपत्ता बोनस क्यों नहीं दिया ?
7- भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग का मकसद क्या है?
8- छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक महिलाएं गायब हो गई हैं। चुप्पी क्यों ?
9-आदिवासी बच्चियों के दैहिक शोषण की घटनाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?
10- अटल ने राज्य का गठन किया, कांग्रेस के लोग छत्तीसगढ़ निर्माण का विरोध क्यों कर रहे थे?
11- आदिवासी शोषण की जिम्मेदार कांग्रेस आदिवासियों से माफी क्यों नहीं मांगती?
12- बस्तर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव को गोलियों से भूनने वाली कांग्रेस ने माफी क्यों नहीं मांगी?
13- आदिवासी आरक्षण को निरस्त कराने वालों को कांग्रेस ने पुरस्कृत क्यों किया है?
14- बस्तर में जिला केडर की भर्तियां बंद कर आदिवासियों को रोजगार से वंचित क्यों किया गया?
15 – कांग्रेस नक्सलियों की प्रवक्ता बनकर सामने क्यों आती है?
16- बस्तर से लेकर सरगुजा तक आदिवासियों के मतांतरण के पीछे कांग्रेस की मंशा क्या है?