Treatments of lotus dental clinic birgaon

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 प्रत्याशी घोषित करके बढ़त बनाने की कोशिश की है। अब भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची रक्षाबंधन के बाद आने की चर्चा है।

HighLights

  • भाजपा 21 प्रत्याशियों की पहली सूची कर चुकी है जारी
  • भाजपा दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों की कर सकती है घोषणा
  • प्रत्याशियों की दूसरी सूची रक्षाबंधन के बाद आने की चर्चा

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 प्रत्याशी घोषित करके बढ़त बनाने की कोशिश की है। अब भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची रक्षाबंधन के बाद आने की चर्चा है। इसे लेकर प्रदेश प्रभारी सहित आला नेताओं की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंथन किया। बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसमें बस्तर, बिलासपुर संभाग की पांच, सरगुजा की सात, रायपुर संभाग की छह और दुर्ग संभाग की दस सीट हैं। इस सूची में मंत्रियों की विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो दूसरी सूची में उन नेताओं के नाम भी शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले दिनों पार्टी में प्रवेश किया है। सतनामी समाज के धर्मगुुरु बाबा बालदास ने भाजपा प्रवेश किया है। उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं, बुधवार को नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए आइएएस नीलकंठ टेकाम पार्टी की सदस्यता लेंगे। टेकाम कांकेर या कोंडागांव की किसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

प्रोफेसर से आइएएस बने टेकाम आज थमेंगे भाजपा का दामन

Raipur public school Birgaon ADMISSION OPEN 23-24

आइएएस नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया था, लेकिन सरकार ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति में आने का निर्णय लिया। टेकाम लोकतंत्र की नर्सरी कहे जाने वाली छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर कालेज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह अविभाजित मध्यप्रदेश में खंडवा महिला कॉलेज में प्रोफेसर थे। बाद में डिप्टी कलेक्टर चयनित होकर बस्तर का नाम गौरवान्वित किया। जगदलपुर एसडीएम के पद पर थे। 2008 में आइएएस कैडर आवंटित होने के बाद वह कोंडागांव के कलेक्टर भी रहे।