आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत बस्तर से करने जा रही है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बस्तरवासियों से संवाद करने आ रहे हैं।


HIGHLIGHTS
- जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल जनसभा की तैयारी पूरी, दोपहर डेढ़ बजे से बस्तर संवाद
- जनसभा को विशाल बनाने के लिए करीब पचास हजार लोगों की भीड़ जुटाने का प्रयास
- पार्टी नेता बोले- आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने की शुरुआत बस्तर से करने जा रही है
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत बस्तर से कर दी है। अरविंद केजरीवाल लालबाग सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस की सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
लालबाग में आयोजित जनसभा को विशाल बनाने के लिए संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बस्तर से केजरीवाल 10वीं गारंटी की घोषणा करेंगे।


सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ आप पार्टी के कार्यों का बखान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनते ही 3 महीने में बिजली मुफ्त कर देंगे। वहीं बस्तर की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि बस्तर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को काम करना आता है, राजनीति नहीं। आप पार्टी काम की राजनीति पर विश्वास करती हैं। हमने दिल्ली और पंजाब में काम किया इसलिए हमें लोग पसंद करते हैं।
सम्मेलन से एक दिन पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने पत्रवार्ता लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि
छत्तीसगढ़ बनने के बाद से बस्तर की जनता ने जिस पर भरोसा किया, प्रदेश में उसी राजनीतिक दल की सरकार बनी। 15 वर्ष भाजपा और उसके बाद कांग्रेस को मौका दिया पर दोनों ही दल ने सत्ता में आने के बाद बस्तरवासियों की उम्मीदों को ध्वस्त करने का काम किया है।