Treatments of lotus dental clinic birgaon

सिलिंडर से एयर बलून को भरा जा रहा था। उसी दौरान सिलिंडर और बलून दोनों फट गए। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

सिलिंडर से एयर बलून को भरा जा रहा था। उसी दौरान सिलिंडर और बलून दोनों फट गए। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

vivekanand%20school%20mabi October 12, 2023

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया है। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिलिंडर से एयर बलून को भरा जा रहा था। उसी दौरान सिलिंडर और बलून दोनों फट गए।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस घटना के तत्काल बाद सभी घायल बच्चों व हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्यों को निजी व शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हुए हैं। यहां घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

बताते चलें कि हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसी तैयारी के मद्देनजर काफी बड़ा एयर बैलून भरा जा रहा था।

यह कार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। एयर बलून होने के कारण स्कूल के बच्चे भी उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। और वह भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं।