Treatments of lotus dental clinic birgaon

मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने कोनी थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

कोनी क्षेत्र के ग्राम पौंसरा में रहने वाले युवक का शादी के छह साल बाद दूसरी महिला से चक्कर हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने विरोध किया। इससे नाराज युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी।

मारपीट से घायल महिला ने मायके वालों को इसकी जानकारी देकर कोनी थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला की छह साल पहले पौंसरा में रहने वाले जागेश्वर यादव से हुई थी।

शादी के बाद से युवक अपनी से छोटी-छोटी बात पर विवाद करता। अब युवक किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने अपने पति से बाद कर दूसरी महिला से शादी का विरोध किया।

दूसरी शादी के विरोध से नाराज युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। इसके बाद उसने कोनी थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।