

सिटी न्यूज़ रायपुर। सुकमा। बस्तर में एक बार फिर से नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी है। इस बार नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक सरपंच को मार दिया है। नक्सली उसे घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर वापस गांव में लाश फेंक दी है। बड़ी बात ये है कि इसी जिले में इंटेलिजेंस ब्यूरो(IB) हेड बैठक ले रहे थे। उसी दौरान माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। ये पूरा मामला केरलापाल थाना क्षेत्र का है।
पोंगाभेज्जी ग़ांव का सरंपच पुनेम सन्ना मंगलवार दोपहर को गांव में ही था। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सली वहां पहुंचे। इसके बाद उसे किसी बहाने से रबड़ीपारा की तरफ ले गए थे। यहां पर उन्होंने सरपंच को मारा है। मारने के बाद उन्होंने लाश को वापस गांव में फेंक दिया था।
गांव के लोगों ने सरपंच की लाश देखी। तब यह पूरा मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आस-पास के जंगलों में सर्च अभियान भी जारी है।

