
मोर रायपुर एप ऐसे करेगा काम
लोगों को मोबाइल पर मोर रायपुर एप डाउनलोड करना होगा। यह मोबाईल एप्लीकेशन नगर निगम ने बनाया है। अब शहर के लोगों को बिजली के स्विच बनवाने हों या घर के पानी के नल में खराबी आ जाए। निगम के एप पर इन सर्विस से जुड़े लोग मिल जाएंगे। अभी तक 42 सर्विस प्रोवाइडर निगम की टीम के संपर्क में हैं। फिलहाल 15 सुविधाएं इस इस एप के जरिए मिलेंगी।
1. इलेक्ट्रीशियन
2. प्लम्बर
3. ब्यूटी पार्लर
4. मेंहदी
5 नर्स
6. कुक – खाना बनाने वाला
7. साइकिल रिपेयरिंग
8. ड्राईवर
9. कपड़े सिलाई वाले
10. सेलून
11. कम्प्यूटर ऑपरेटर
12. सिक्यूरिटी गॉर्ड
13. ताला-चाबी रिपेयरिंग
14. फोटोग्राफी
15. धोबी
फिलहाल ये सुविधा जोन 4 के लोगों के लिए माॅडल प्रोजेक्ट के लिए शुरू की गई है। तीन महीने बाद इसे पूरे शहर के 10 जोन में लागू किया जा सकता है। इस एप के जरिए किसी मैकेनिक वगैरह को बुलाने पर कंज्यूमर को 100 रुपए विजिट चार्ज देना होगा। इसके बाद समस्या या काम देखकर मैकेनिक चार्ज लेगा। इसकी डिजिटल बिलिंग होगी। टोटल बिलिंग का 10 प्रतिशत सरकार की शहरी विकास की एजेंसी सूडा को जाएगा। इससे सूडा कामगारों को ट्रेंड करेगी। निगम के जोन 4 दफ्तर में जाकर मेकैनिक, पल्बंर वगैरह का काम करने वाले खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।