बड़ी खबर : बदमाशों ने बनाया सेल्समेन को निशाना, गंभीर चोट पहुंचाई, स्थिति गंभीर

240

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। राजधानी रायपुर अपराध धानी बनती जा रही है। इस रायपुर में एक बार फिर से बदमाशों का कहर सामने आया हैं। बदमाशों के गुट ने एक सेल्समेन को अपना निशाना बनाया हैं। जानकारी के मुताबिक़ सेल्समेन के सिर पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया हैं। हमलावरों की संख्या दो से अधिक बताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक़ हमले की यह पूरी घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की हैं। इस हमले में बुरी तरह जख्मी हुए सेल्समेन को अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर लिया है। हमलावरों के साथ हमले की वजहों का पता लगाया जा रहा है।