NSUI कार्यकर्ता नकली नोटों का बंडल लेकर पहुंचे पूर्व सीएम के आवास; फूंका पुतला, करोड़ों के शराब घोटाले का आरोप…

47
Lotus dental clinic Birgaon

राजधानी रायपुर में बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। डॉ रमन सिंह पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए NSUI के कार्यकर्ता उनके निवास स्थान का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नकली नोटों का बंडल वाला एक ब्रीफकेस लेकर पूर्व मुख्यमंत्री को देने की कोशिश की, साथ ही उनका पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी भी की।

दरअसल प्रदेश में शराब घोटाले को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर 4,400 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। इसके बाद NSUI के छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

NSUI कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन।
NSUI कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन।

NSUI रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता वीआईपी रोड स्थित रमन सिंह के निवास का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी विरोध जताते हुए नकली नोटों का बंडल वाला ब्रीफकेस लेकर जैसे ही रमन सिंह के घर की ओर बढ़े, पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

नकली नोटों का बंडल लेकर पूर्व सीएम को देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता।
नकली नोटों का बंडल लेकर पूर्व सीएम को देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता।

प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि हम लोग नकली नोटों का बंडल लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को देने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उन्हें पैसे देखने का इतना ही शौक है, तो वे इन नकली नोटों को देखकर अपना मन भर लें, क्योंकि वे जो पैसा भ्रष्टाचार करके लेते हैं, वो उनके घर का नहीं, प्रदेश की जनता का है।