बड़ी खबर : नारायणपुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद

127
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। नारायणपुर। जिले से इस वक़्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां ओरछा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इसकी चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम संजय लकड़ा है। वह 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था।

मिली जानकारी के अनुसार; ओरछा मार्ग पर बटुमपारा में नक्सलियों ने पोस्टर लगाया था। इसे निकालने के लिए जवान वहां गए थे। इस दौरान यहां जवान सर्चिंग कर रहे थे। तभी एक आईईडी अचानक ब्लास्ट हुआ और इसके चपेट में आने से जवान शहीद हो गया।