बड़ी खबर : राज्यपाल ने की पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित इस कलाकार से मुलाकात, दी बधाई

233

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार श्रीमती उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर श्रीमती बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने श्रीमती बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि श्रीमती उषा बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम इसी तरह रोशन करती रहेंगी।