सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। भाजपा ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया था। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए, वहीँ अब शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किया गया है। विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
विधानसभा थाने में प्रवीण साहू नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक-09 के सहायक अभियंता ने FIR दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। जहां BJP के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा अंदर जाने रोकने के लिए PWD के साथ लकड़ी बांस बल्ली और टिनसेड से पिरदा चौक, ओवर ब्रिज, जीरो पाइंट विधानसभा को घेरा गया था।
इस दौरान भाजपा के 40-50 कार्यकर्ता पुलिस और कार्यपालक दण्डाधिकारी के द्वारा समझाने के बावजूद भी नहीं माने और बांस बल्ली, टिनसेड के बैरीकेड और लोहे की डिवाडर को तोड़कर शासकीय संम्पति को नुकसान पहुंचाया गया।
बता दें, थाने में एक और FIR दर्ज करवाई गई है। यह एफआइआर पुलिस प्रशासन की ओर की गई है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस को चोट पहुंचाना सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस का बीजेपी के कार्यकर्ताओं के जमकर झड़प हुई। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी फेंके गए। इस दौरान 10 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चोट आई है। वहीं कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।