

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 10 फरवरी 2023 को मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इक्लेक्टिका, संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसका आयोजन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक संस्थान की कल्चरल समिति – संस्कृति द्वारा किया जा रहा है।


10 फरवरी को इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर के हेड डॉ. समीर बाजपाई थे और सम्मानित अतिथि डीन (स्टूडेंट और फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. पी.वाई. ढेकने, डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) डॉ. प्रभात दीवान एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. एस. सान्याल थे।इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।
जिसके बाद अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इसके बाद डॉ. पी. वाई. ढेकने ने सभी दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों के बीच फेयर एवं हैल्थी कॉम्पीटीशन के बारे में बताया और टीम संस्कृति को ‘इक्लेक्टिका’ के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. प्रभात दीवान ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और स्टूडेंट्स के साथ फेस्ट आयोजित करने के अपने अनुभव को बताया। उन्होंने डॉ. एस. सान्याल और मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई के संस्थान में कल्चरल इवेंट आयोजित करने में किए गए योगदान का जिक्र किया एवं उनका धन्यवाद दिया और टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी।
इसके बाद डॉ. एस. सान्याल ने टीम संस्कृति एवं टीम संस्कृति के फैकल्टी-इन-चार्ज डॉ. लता उपाध्याय की इतने बड़े स्तर पर फेस्ट के आयोजन करने की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही बड़े इवेंट को आयोजित करने से हम नेतृत्व करने, योजना बनाने और इवेंट को सँभालने जैसी चीज़ो के बारे में सीखते है।
इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और विधार्थी जीवन में सॉफ्ट स्किल्स के महत्व को बताया और संस्थान के सीनियर्स को अन्य छात्रों को इसके महत्व बताने के लिए कहा। उन्होंने इक्लेक्टिका जैसे बड़े फेस्ट को सॉफ्ट स्किल्स में सुधार लाने का सबसे उत्तम मंच बताया और कल्चरल फेस्ट के छात्रों के जीवन में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी और इसके साथ ही मध्य भारत के सबसे बड़े फेस्ट “इक्लेक्टिका 2k23” का आरम्भ किया गया।

