बड़ी खबर : 5 मार्च को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

87

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आम आदमी पार्टी का 5 मार्च को बड़ा पॉलिटिकल इवेंट होने जा रहा है। इसमें करीब एक लाख कार्यकर्ता रायपुर के जोरा में जुटेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ दिया गया है। इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रायपुर आ रहे है। इन दोनों नेताओं के आने से कार्यकर्ताओं को उर्जा मिलेगी। इस वजह से वे काफी उत्साहित है।

विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में आ रहे केजरीवाल और भगवंत मान के आने से यह तय हो गया है कि पार्टी पूरे दम-खम के साथ चुनाव में उतरेगी और कई विधानसभा सीटों को प्रभावित भी करेगी। आप नेताओं की माने तो पार्टी के नेताओं के आने की यह बस शुरुआत है। चुनाव आते तक सभी बड़े नेताओं का फोकस छत्तीसगढ़ में होंगे और केजरीवाल और भगवंत मान खुद चुनाव में प्रचार करते दिखेंगे। यह कांग्रेस और भाजपा के लिए मुसीबत बन सकता है।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी संख्या बल में कमजोर होने के बाद भी यहां के मुद्दे को उठाकर सड़क तक की लड़ाई लड़ रही है। यही वजह है कि लोगों का समर्थन कुछ हद तक आप को मिलते दिख रहा है। चुनाव आते तक आप और भी ज्यादा संख्या बल में मजबूत दिखाई दे सकती है। साथ ही चुनाव में आप इस बार कुछ सीटें जीत जाए तो हैरानी वाली बात नहीं होगी।