बड़ी खबर : मंत्री मोहम्मद अकबर की माताजी को दी गई अंतिम विदाई, सीएम भुपेश बघेल हुए शामिल

636
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनाजे को कांधा दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।