बड़ी खबर : छग दौरे पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, इन बातों को लेकर कही यह अहम बात

236
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। विधानसभा चुनाव का समय अब धीरे – धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा पहुंचना चाहती है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची है, जहाँ महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई।

जो व्यक्ति अपने घर में महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे बाहर क्या करेंगे? जशोदाबेन अगर मदद मांगेगी तो महिला कांग्रेस उनके हक की लड़ाई भी लड़ने को तैयार है।।

राजस्व प्राप्ति भी एक अहम मसला है, इसलिए शराबबंदी पर जल्दबाजी में निर्णय नहीं लिया जा सकता, अभी सब बातें विचाराधीन है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के हित में काम कर रही है। 2023 में जब चुनाव होंगे, तब लोग कांग्रेस सरकार के कामकाज को देखकर वोट देंगे और फिर से यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। डिसूजा ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को किस तरह घर-घर तक पहुंचाएं, यह रणनीति बनाने के लिए बैठक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।