CG WEATHER UPDATE : जल्द होगा मौसम में परिवर्तन, होगी सर्दी की विदाई

176

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं का आना रुक गया है। अब हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार-रविवार की रात सबसे कम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कबीरधाम प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर अब एक जैसा तापमान हो गया है। उत्तर के जशपुर में 12.2 डिग्री, कोरिया में 13.7 डिग्री और अंबिकापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं दक्षिण के नारायणपुर के 11.8 डिग्री, कांकेर में 13 डिग्री और जगदलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। रायपुर में रात सबसे गर्म रही।