बड़ी खबर : बलौदाबाजार, सूरजपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 अफसरों का आदेश जारी

83
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया है। अब तक यहां के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम के को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पी.एस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वो अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।