RAIPUR : लोक कलाकारों ने दी बेहतरीन प्रस्तुति; सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया जन्मोत्सव

38
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। रायपुर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा बूढ़ापारा धरना स्थल से निकलकर कोतवाली चौक, मालवीय रोड, कंकाली तालाब होते हुए वापस बूढ़ातालाब पहुंची। यात्रा में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। फिर हाथों में भगवा झंडा लिए भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों से आए हुए कलाकारों ने भजन कीर्तन किया। जिस पर भक्त झूमते नजर आए।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि संगठन पिछले 20 वर्षों से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाते आ रहा है। इस बार प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठन की ओर से एकजुट होकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी है।

शोभा यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य दल के कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से लोगों का ध्यान खींचा। दल ने रामधुनी, डण्डा, करमा, घोड़ा नृत्य जैसे लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चें शामिल थें। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए करणी सेना ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा ,ब्राह्मण अंतराष्ट्रीय संगठन आदि संगठन के लोग शामिल हुए।