रमन का नाम लिए बगैर कहा-अब CM नहीं बनोगे:संघ से जुड़े राजेंद्र प्रसाद बोले-सब लूटकर खा गए, नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ

74
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। रायपुर के राम मंदिर में रहकर धर्म जागरण अभियान चलाने वाले और संघ से जुड़े सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम लिए बगैर उनके 15 साल के शासनकाल पर जमकर सवाल उठाया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर आप सुन सकते हैं कि, कैसे वह फटकार लगा रहे हैं।

राजेंद्र प्रसाद वीडियो में कहते दिख रहे हैं, एक मुख्यमंत्री से भेंट हो रही थी। हमने कहा- 15 साल शासन किए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस थी, सेना थी, नॉन अकाउंट मनी आता था। सब लूटकर खा गए। नक्सलवाद नहीं समाप्त कर सके और अब भी सिर हिला रहे हो कि मुझे मुख्यमंत्री बनना चाहिए। अब मुख्यमंत्री नहीं बनोगे, चिंता मत करो, वो जमाना खत्म हो गया।

राजेंद्र प्रसाद संघ से ही जुड़ी एक संस्था धर्म जागरण के अखिल भारतीय सह प्रमुख हैं। राजेंद्र प्रसाद रायपुर के राम मंदिर परिसर में रहते हैं। यहां बच्चों के लिए आश्रम का संचालन राम प्रसाद ही करते हैं। प्रदेश में हिंदू धर्म के प्रचारक भी हैं। उन्होंने ये बातें राम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। ये सभा लोगों के बीच धर्म के प्रचार पर आधारित थी।

राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ अभियान भी चलाते हैं। उन्होंने सभा में ये भी कहा कि गांव- गांव में जो हमारे जन समुदाय को अपमानित करने वाले हैं उन्हें बाहर फेकेंगे।, छत्तीसगढ़ को हमें हिंदू प्रदेश बनाना है। जो यहां के लोगों को अपमानित करने वाले हैं, उनको समुद्र का रास्ता दिखाना है। समुद्र का रास्ता मतलब, उसमें जो डूबते हैं वो बचते नहीं है। अपने प्रदेश को ऐसा बनाएंगे। ये राम मंदिर हिंदुत्व के जागरण का केंद्र है। महिलाओं की भी सेना बनाएंगे और जन जागरण का अभियान चलेगा।

उधर, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बैठक का यह वीडियो जिसमें नक्सलवाद को लेकर RSS के नेता टिप्पणी कर रहे हैं। इससे साबित हो गया कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम करती रही। भ्रष्टाचार के अलावा भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।