रायपुर : आशीष शर्मा प्रदेश किसान कांग्रेस के रायपुर ग्रामीण प्रभारी नियुक्त

40
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर।छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री प्रशासन जागेंद्र पाण्डे ने मुख्यमंत्री   भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुखपाल सिंह खेरा,  राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री  अखिलेश शुक्ला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन  रवि घोस प्रभारी, महामंत्री संगठन  अमरजीत चावला  की अनुमति एवम किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  रामविलास साहू की अनुशंसा से किसान कांग्रेस के जिला प्रभारियों की सूची जारी की है।

इस सूची में किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आशीष शर्मा को रायपुर ग्रामीण का प्रभारी नियुक्ति किया गया है कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस नियुक्ति से भारी उत्साह है एवं इससे संगठन में सक्रियता बढ़ेगी किसान कांग्रेस पहले से अधिक सक्रिय रूप से काम करेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो किसान हित में कार्य किया जा रहा है। उसे जन जन तक पहुंचाने में किसान कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता जी जान से कार्य करेंगे।  रामबिलास साहू ने किसान कांग्रेस को बूथ स्तर तक ले जाने की बात कही है। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त सभी संभाग एवम जिला प्रभारियों को बधाई प्रेषित की है।