नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने पर आई भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्‍या कहा

39
Lotus dental clinic Birgaon

सिटी न्यूज़ रायपुर। रायपुर। आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। भाजपा के राष्‍टीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा, पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वरिष्‍ठ कार्यकर्ता के छोड़ने पर पार्टी को नुकसान तो होता है। उन्‍हें मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने लगातार कोशिश की। नंदकुमार द्वारा भूपेश सरकार की प्रशंसा पर रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस में चले गए तो कांगेस के काम से ही प्रभावित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने कहा, नंदकुमार का कांग्रेस में शामिल होना सोचने का विषय है। हालांकि, जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जीवनभर लड़-लड़कर वो इतने बड़े नेता बने आज उसी पार्टी में शामिल हो गए। यह दुभाग्‍यपूर्ण है। भाजपा ने उन्‍हें लगातार मान-सम्‍मान दिया है।

आदिवासी नेता के कांग्रेस जाने से आदिवासियों में भाजपा के भरोसे के सवाल पर साव ने कहा, आदिवासी समाज का भाजपा पर हमेशा से विश्‍वास रहा है। भाजपा ने लगातार आदिवासी समाज को सम्‍मान देने का काम किया है।

चुनावी साल में भाजपा को झटका देते हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय ने इंटरनेट मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी के नेता उनके खिलाफ लगातार षड़यंत्र कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेजे इस्तीफे में साय ने पार्टी के नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है। साय का इस्तीफा उस समय आया है, जब प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित सभी वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में हैं।